लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में जारी बारिश का दौर, इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ; IMD का येलो अलर्ट

UP Weather Today: यूपी में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में रिमझिम-रिमझिम वर्षा हो रही है। मौसमी गतिविधियों के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में हल्की तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको उन जिलों के बारे में बताएं -

Image

यूपी में जारी बारिश का दौर

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की दूसरी पारी चल रही है। पहली पारी में झमाझम बारिश के बाद दूसरी बार एक्टिव हुए मानसून में भी यूपी के कई जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं। लेकिन प्रदेश में अभी भी कई जिले ऐसे हैं जहां छिटपुट बारिश बरस रही है। कहीं बारिश है तो कहीं उमस भरी गर्मी। यूपी के कई लोग अभी भी अच्छी बारिश के इंतजार में है। इस बीच मानसून धीरे-धीरे सभी जिलों की तरफ आगे बढ़ रहा है।

शनिवार को करीब 27 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। यूपी में लगातार मौसम की गतिविधियों पर आईएमडी ने नजर बनाई हुई है, जिसके आधार पर समय-समय पर अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

यूपी में इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, इटावा, औरैया, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी के बिजनौर, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, मेरठ, प्रयागराज, चंदौरी और बलरामपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगस्त महीने की शुरुआत भी यूपी में बारिश के साथ होगी। 31 जुलाई को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं एक अगस्त को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, कासगंज, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article