पटना

बिहार में बारिश की कमी से सता रही उमस, अब तक 27% कम हुई बरसात, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम बिहार, 21 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून अपने आखिरी दौर में चल रहा है। प्रदेश में अब तक इस मॉनसूनी सीजन में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन अभी बिहार में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। बारिश की कमी के चलते उसम और गर्मी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आइए जानते हैं कि बिहार में आज कैसा मौसम रहने वाला है?

आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है। ऐसा ही मौसम रविवार को भी रहने वाला है। 22 सितंबर को प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कमी के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे उमस लोगों को परेशान करेगी। 26 सितंबर तक बिहार में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज तेज धूप देखने को मिलेगी। शनिवार को प्रदेश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा भी चलेगी। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश की कमी से बढ़ा तापमान

बिहार में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इनमें मुजफ्फरपुर 33.8, बक्सर 36.5, बेगुसराय 36.8, भागलपुर 35.2, गया 34.5, औरंगाबाद 34.2 डिग्री सेल्सियस समेत कई इलाके शामिल हैं। बिहार में 20 सितंबर तक 676.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस दौरान 925.55 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अब तक बिहार में 27 फीसदी बारिश कम दर्ज हुई है। मॉनसून भी अब लौटने के कगार पर है। फिलहाल प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article