दिल्ली

दिल्ली में थमा बारिश का दौर, वापसी की कगार पर मॉनसून, जानें अगले 6 दिन बदरा बरसेंगे या नहीं

आज का मौसम दिल्ली, 21 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हफ्तेभर यहां अच्छी बारिश होने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं
  • 25 सितंबर को हो सकती है बारिश
  • तापमान में गिरावट से रात में मौसम ठंडा

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश का दौर फिर से थम गया है। पिछले दो दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली है। जिससे दिल्ली में रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान के गिरते पैटर्न को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी में आने वाले दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा और समय से पहले ही ठंड की दस्तक हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते अच्छी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि आने वाले हफ्ते में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में मॉनसून अपने आखिरी दौर में चल रहा है। लेकिन बारिश का आनंद अभी कुछ दिन और तक मिल सकता है।

इस हफ्ते बारिश के आसार कम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं। दिल्ली में 24 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 25 सितंबर से दिल्ली में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। जिसके बाद पूरे सितंबर तक हल्की बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। 26 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतम तपामान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

तापमान ने 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 14 सालों में सितंबर महीने का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में तापमान के और तेजी से नीचे लुढ़कने के आसार हैं। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज हुआ। इस दिन सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश भी और बढ़ी। हालांकि पिछले दिनो राजधानी में हुई बारिश की वजह से अभी हवा में नमी बरकरार है।

तीन महीने से हवा साफ

दिल्ली में अच्छे मॉनसून का असर सबसे ज्यादा यहां की हवा पर नजर आया है। पिछले तीन महीनों से दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा के अनुसार 19 जून को दिल्ली का औसत एक्यूआई 306 अंक पर था, जोकि बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके बाद एक्यूआई 200 के अंदर ही रहा। इस दौरान 32 दिन ऐसे भी रहे हैं, जब एक्यूआई 100 201 के नीचे दर्ज हुआ। यह मध्यम श्रेणी में आता है, शेष दिनों में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ। हालांकि अब मॉनसून का सीजन वापसी के कगार पर है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना भी कम है। जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article