पटना

बिहार में होने लगी सर्दियों की आहट, सुबह और रात में मौसम कूल-कूल, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

आज का मौसम बिहार, 15 October 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज 12 जिलों में हल्की बूंदबांदी होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। प्रदेश में रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही सुबह और रात के समय हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में थोड़ी और कमी आ सकती है। हालांकि अभी भी इस साल तापमान पिछले साल की तुलना में अधिक है। पिछले साल 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री था। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। बाकी के हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज 12 जिलों में बूंदबांदी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ये जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया हैं। प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। बिहार में आज सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

बेगूसराय में रहा सबसे अधिक तापमान

मंगलवार को बिहार में सबसे अधिक तापमान बेगूसराय में रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में पटना में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। पटना में 19 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। जिसके बाद 20 और 21 अक्टूबर को आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें