पटना

Samastipur News: कोर्ट में सिपाही से हाथ छुड़ा कर भागे 5 कैदी, देखती रह गई बिहार पुलिस

बिहार के समस्तीपुर जिले में जब कैदियों को अदालत में पेश करने के लिए लाया जा रहा था, तभी कोर्ट परिसर में एक सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक कैदी को मौके पर ही पकड़ लिया।

Image

समस्तीपुर कोर्ट (फाइल फोटो)

समस्तीपुर : जिले में बुधवार को एक बड़ी घटना हुई, जब पांच कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। ये कैदी समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में पेशी के दौरान भागने में सफल रहे। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, इनमें से एक कैदी, नागेंद्र कुमार को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि चार अन्य फरार हो गए। फरार कैदियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर शामिल है, जो अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी है। अन्य फरार कैदियों में अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार शामिल हैं, जो सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत कई मामलों में आरोपी हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

हिंदुस्तान की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है। सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यह घटना समस्तीपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर करती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article