पटना

महाकुंभ स्नान कर आ रहे थे वापस, बाइक को बचाने में पलटी कार; 5 की मौत 4 की हालत खराब

बिहार के मुजफ्फरपुर में महाकुंभ से स्नान कर कार से वापस रहे पांच लोगों की मौत हो गई। सभी स्कॉर्पियों में सवार होकर घर जा रहे थे, तभी अचानक सामने बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार पलट गई।

Image

मुजफ्फरपुर में हादसा

मुजफ्फरपुर: महाकुंभ से स्नान कर घर वापस आ रहे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। हादसा सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन का है, जहां तेज रफ़्तार में आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक बाइक सवार आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई और गाड़ी में बैठे 9 लोगों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई और 4 की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा दिया है, जिसमे 2 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

एसडीपीओ 2 विनिता सिन्हा ने बताया कि कार सवार कुंभ से लौट रहे थे और बाइक सवार को बचाने में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 4 को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article