पटना: दीघा थाना क्षेत्र इलाके में पुलिस ने 25 नवंबर की रात और 26 नवंबर की दोपहर गांधी गली के नजदीक दो करकटनुमा गोदाम के तहखानों में छिपाकर रखी गई करोड़ों की अवैध शराब बरामद की थी। 1 हजार कार्टून अवैध शराब बरामदगी के बाद पटना पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात तक शराब के कार्टून की गिनती की थी। बाद में इस कार्टूनों से शराब की कुछ बोतल दीघा थाने से बरामद की गईं। पता चला की बरामद शराब से कुछ पुलिसकर्मियों ने जमकर शराब पार्टी की थी। मामला सामने आने के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पटना
Patna News: जब्त शराब से दारोगा ने सिपाहियों संग लड़ाया 'जाम', SP ने पहुंचा दिया हवालात
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 28, 2023, 02:12 PM IST
