शहर

पटना की बाइकर हंटर क्वीन ने 'स्टंट' से उड़ाए होश, बाइक और पिस्टल जब्त, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 16, 2023, 07:02 PM IST

bihar biker hunter queen:बिहार के पटना के गंगा पाथ वे (मरीन ड्राइव) पर स्टंट करने वाली हंटर गर्ल को पुलिस ने पकड़ा और उसकी बाइक जब्त कर 30 हजार का जुर्माना लगाया है।

Image

पटना की बाइकर हंटर क्वीन ने उड़ाए होश

patna biker hunter queen: बिहार की राजधानी पटना से एक बाइकर हंटर क्वीन (iker hunter queen) की बेहद खतरनाक बाइक ड्राइविंग की वीडियो सामने आई है जिसके बाद उसपर कार्रवाई हुई है, बताया जा रहा कि इंस्टाग्राम पर उसने स्टंट करते हुए वीडियो शेयर की थी उसके बाद से ही वो पुलिस के निशाने पर आ गई थी।

इस वीडियो को संज्ञान में लेकर पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपए का जुर्माना किया साथ ही उसकी बाइक और पिस्टल जो वीडियो में नजर आ रही है उसे भी जब्त कर लिया है, पुलिस ने बताया कि पिस्टल नकली है, जो प्लास्टिक का है।

गौर हो कि स्टंट वाला ये वीडियो 'हंटर क्वीन' नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है साथ ही इसपर खूब मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।

हंटर क्वीन की आईडी से पिस्टल के साथ वीडियो के अलावा भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो हैं जिसमें गाने की धुन पर लड़की दोनों हाथ छोड़कर बाइक चलाती दिख रही है, साथ ही वो बाइक से खतरनाक स्टंट भी करती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article