शहर

दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, हाईवे का मशहूर ढाबा और सैन्य कैंप… ISI मॉड्यूल के निशाने पर थे ये बड़े टारगेट, गुर्गों ने खोली जुबान

Delhi temple target ISI: उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस स्टेशनों को भी निशाना बनाने की योजना थी। पुलिसकर्मियों पर हमला कर सुरक्षा एजेंसियों में डर और अस्थिरता पैदा करना इस मॉड्यूल का मकसद बताया जा रहा है।

Image

दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, हाईवे का मशहूर ढाबा और सैन्य कैंप… ISI मॉड्यूल के निशाने पर थे ये बड़े टारगेट, गुर्गों ने खोली जुबान

Pakistan ISI module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल के निशाने पर दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर, हरियाणा का सैन्य कैंप और दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर मौजूद एक मशहूर ढाबा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की पूछताछ में मॉड्यूल के पकड़े गए गुर्गों ने यह बड़े खुलासे किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक गुर्गे ने दिल्ली स्थित ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी। मंदिर के आसपास की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजे गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर हमला कर दहशत फैलाने की साजिश थी।

दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर ढाबा पर हमले का था प्लान

स्पेशल सेल को पूछताछ में यह जानकारी भी मिली कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक चर्चित ढाबा भी टारगेट लिस्ट में शामिल था। इस ढाबे पर रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। एजेंसियों के मुताबिक, यहां हैंड ग्रेनेड हमला कर बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

इतना ही नहीं, हरियाणा के हिसार में मौजूद एक सैन्य कैंप की भी रेकी कर उसके वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि मॉड्यूल को पाकिस्तान से किस स्तर तक मदद मिल रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस स्टेशनों को भी निशाना बनाने की योजना थी। पुलिसकर्मियों पर हमला कर सुरक्षा एजेंसियों में डर और अस्थिरता पैदा करना इस मॉड्यूल का मकसद बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में चलाए गए संयुक्त अभियान में हाल ही में इस मॉड्यूल से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से हथियार और संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई थी। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के पाकिस्तान कनेक्शन और संभावित स्लीपर सेल की तलाश में जुटी हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article