शहर

जालोर में NH-68 पर तेल टैंकर पलटा, 200 मीटर तक फैली आग; एक की मौत

राजस्थान के जालोर से गुजरे नेशनल हाईवे-68 पर एक तेल टैंकर के पलटने के बाद आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में टैंकर सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जालोर : जिले के सिवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-68 पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण हादसा सामने आया, जहां बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा एक तेल टैंकर ओवरब्रिज पर पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि बताया जा रहा है कि टैंकर गुजरात नंबर का और भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित है, वहीं एहतियात के तौर पर हाईवे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article