Katra Banihal Train Service: उत्तर रेलवे 19 सितंबर से 15 दिनों के लिए कटरा और बनिहाल के बीच एक नई ट्रेन सेवा शुरू करेगा। यह कदम जम्मू-सिरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने के कारण यातायात में हुई बाधा के बीच यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
इसके पहले, 8 सितंबर को उत्तर रेलवे ने कटरा और सांगलदान के बीच विशेष लोकल ट्रेन सेवा शुरू की थी, ताकि उधमपुर जिले में राजमार्ग बंद होने से फंसे यात्रियों की मदद की जा सके। वरिष्ठ डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर उचीत सिंघा ने बताया कि यह ट्रेन 19 सितंबर से 30 सितंबर तक कटरा से बनिहाल के बीच चलेगी।
