नोएडा

क्या आप भी ऐसे ही Google पर ढूंढते हैं डॉक्टर का नंबर, महिला ने गंवाए 75 हजार; अगला नंबर आपका है

नोएडा में एक महिला को ऑनलाइन डॉक्टर की फीस जमा कराना भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाली एक महिला को अपने झांसे में फंसाकर 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

महिला ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने में गंवाए 75 हजार

Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें डॉक्टर की फीस ऑनलाइन जमा करने के चक्कर में एक महिला को 75 हजार रुपये गंवाने पड़ गए। साइबर ठगों ने महिला को फोन पर ऑनलाइन फीज जमा कराने के लिए एक लिंक शेयर किया, जिस लिंग पर क्लिक करने के बाद महिला का फोन हैक हो गया और उनके अकाउंट से पैसे कट गए। हालांकि, महिला को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक और पुलिस को दी।

फीस जमा कने में गंवाए 75 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाली एक महिला को अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ 75 हजार रुपये की ठगी कर ली है। इसको लेकर पीड़िता महिला ने बिसरख थाने में केस दर्ज कराया है।

ऑनलइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी

पुलिस को दी गई शिकायत में डाली श्रीवास्तव ने बताया कि बीते शनिवार को वह मेदांता अस्पताल के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कराने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट से नंबर लिया था। जिस पर जब उन्होंने कॉल किया। इस दौरान उनके फोन को एक व्यक्ति ने उठाया था। आरोपी ने खुद को मेदांता अस्पताल में कर्मचारी होने की बात कही।

साइबर ठगी का शिकार हुई महिला

इस दौरान अपराधी ने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कराने के लिए उनके पास एक लिंक को भेजा था। जिसको उन्होंने क्लिक कर दिया। इस दौरान जालसाज ने उनके आईफोन को हैक कर लिया। जिसके बाद जालसाजों ने कई बार में उनके खाते से कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से लगातार रुपये कटने का मैसेज आने के बाद उनको ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत बैंक और पुलिस को दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article