नोएडा

ये है दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा बाजार, हर दिन होता है करीब 300 करोड़ का कारोबार

​यूपी के नोएडा सेक्टर 18 के मार्केट की अपनी अलग खासियत है। यहां आपको मॉल से लेकर कपड़ों और ज्वेलरी के कई शोरूम मिलेंगे। यहां पूरे एनसीआर से लोग खरीदारी के लिए आते हैं।

Image

नोएडा, सेक्टर-18

Photo : iStock

Noida: यूपी में जब भी बड़े बाजारों की बात आती है तो लखनऊ, कानपुर और आगरा का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन यहां की एक और मार्केट है, जो पूरे एनसीआर का सबसे बड़ा मार्केट माना है। इस बाजार की खासियत है कि यहां पूरे दिल्ली एनसीआर से लोग शॉपिंग करने आते हैं। यह एक उद्योग नगरी है, जिससे सरकार की कमाई भी खूब होती है। नोएडा में भी कुछ ऐसे भी मार्केट्स हैं, जो खरीदारी के लिए जाने जाते हैं। इनमें ब्रह्मपुत्र मार्केट, कंचनजंगा मार्केट और अट्टा मार्केट का नाम शामिल हैं। वहीं नोएडा सेक्टर-18 का भी एक मार्केट है, जो खरीदारी के लिए मशहूर है। आइए इस मार्केट की खासियत जानते हैं।

नोएडा सेक्टर 18 का मार्केट लोगों के बीज काफी पॉपुलर है। यह नोएडा का सबसे महंगा मार्केट है। यहां आपको कई सारे मॉल्स, कपड़ों और ज्वेलरी के सभी बड़े ब्रांड्स और इलेक्ट्रोनिक सामानों की खरीदारी के लिए भी एक से बढ़कर एक कई दुकानें हैं मिलेंगी। यहां हर समय लोगों की भीड़ रहती है। वहीं वीकेंड पर तो यहां पैर रखने की भी जगह नहीं होती है।

यहां हैं कई बड़े मॉल्स

आपको कपड़ों की खरीदारी करनी हो या ज्वेलरी की या घर के लए इलेक्ट्रोनिक सामान लेना चाहते हो, यहां आकर आपकी सारी खरीदारी हो जाएगी। यहां एक ओर आपको बड़े-बड़े मॉल मिलेंगे, जहां आप फिल्म देख सकते हैं, यहां के बड़े रेस्टोरेंट में बढ़िया खाना खा सकते हैं।

कपड़ों और ज्वेलरी के शोरूम

वहीं दूसरी तरफ मॉल के बाहर आने के बाद आप यहां एक से बढ़कर एक बड़े शोरूम में जाकर कपड़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं सेक्टर-18 के मेट्रो स्टेशन के पास आकर आप मोबाइल फोन और फोन एक्सेसरीज भी खरीद सकते हैं, जिसके लिए आपको यहां लाइन से कई सारी दुकाने मिल जाएंगी।

मॉल,पब, रेस्टोरेंट और केफै

महिलाओं के लिए यह जगह खास है। यहां लगभग सभी बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के शोरूम हैं, जहां से आप ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आपको दिन-रात चहल-पहल नजर आएगी। सुबह 10 बजे से यहां लोगों का आना शुरू हो जाता है। रात 10 से 11 बजे तक आपको लोगों की भीड़ नजर आएगी। युवाओं की यह फेवरेट जगहों में से एक है। यहां खाने-पीने से लेकर, मॉल,पब, रेस्टोरेंट, केफै और वॉटर पार्क सभी हैं।

रोजाना होता है करोड़ों का कारोबार

इन सभी खासियत की वजह से इसे नोएडा का कनॉट प्लेस कहा जाता है। यहां हर दिन दिन करीब 250 से 300 करोड़ का कारोबार होता है। आपको बता दें कि यह जगह थोक में खरीदारी के लिए भी बेस्ट है। यहां से आप इलेक्ट्रोनिक आइटम थोक में खरीद सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article