Noida Traffic Advisory: नोएडा में बुधवार को किसान अपनी मांगों को लेकर महापंचायत करने वाले हैं। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। किसान आज अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना देंगे। नोएडा में आज यातायात पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। एडवाइजरी के अनुसार गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 से 6 चौकी चौक तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक यातायात पर बैन रहेगा। हालांकि इस दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों पर कोई रोक नहीं रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालनों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
नोएडा में किन रास्तों पर डायवर्जन लागू
- वाहन चालक गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से होकर संदीप पेपर मिल चौक से झुण्डपुरा चौक की ओर जाने की बजाय गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से रजनीगंधा चौक होते हुए अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे।
- झुण्डपुरा चौक से संदीप पेपर मिल चौक होकर गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर जाने वाले वाहन चालक झुण्डपुरा चौक से होकर सेक्टर-8.10.11.12 चौक होते हुए गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
- संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाला ट्रौफिक रोहन मोटर्स तिराहा, आईजीएल चौक सेक्टर-1 से होकर गोलचक्कर चौक या अशोक नगर होते हुए गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला वाहन चालकों को हरौला चौक से सेक्टर-16 मार्किट कट होते हुए गन्तव्य पर जाना होगा।
- गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक होते हुए सेक्टर-18, 27, 37 आदि की ओर जाने वाला वाहन चालक यथावत गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से या एमपी-1 मार्ग से डीएनडी होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को डीएनडी पर ट्रैफिक जाम की स्थिति में चिल्ला रेड लाइट से आगे की ओर रवाना किया जाएगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से चिल्ला रेड लाइट होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को चिल्ला रेड लाइट पर जाम की स्थिति में डीएनडी से आगे रवाना किया जाएगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए महामाया फ्लाई ओवर से डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक चिल्ला, डीएनडी पर जाम लगने की स्थिति में महामाया फ्लाईओवर से कालिन्दी कुंज होते हुए गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आते हुए महामाया फ्लाई ओवर से डीएनडी, चिल्ला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात चिल्ला, डीएनडी पर ट्रैफिक जाम की स्थिति में चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 अण्डरपास होकर महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37, 18, 16, 15 से अशोक नगर होते हुए गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए डीएनडी, चिल्ला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात चिल्ला, डीएनडी पर ट्रैफिक जाम की स्थिति में दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर-2 सेक्टर-95 (बर्ड फिडिंग प्वाईंट) के पास फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 चढ़ने वाले लूप से सेक्टर-18, 16, 15 से अशोक नगर या एलिवेटेड रोड होते हुए सेक्टर-60, 62, एनएच-24 होकर गन्तव्य पर जा सकेगा।
