नोएडा

Noida Police: जीप में लालबत्ती लगा और इंस्पेक्टर की वर्दी पहन लहराई पिस्टल, टशन दिखाने पर पहुंचा जेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:46 PM IST

Noida Police: नोएडा में जीप में लालबत्‍ती लगाकर और पुलिस की वर्दी पहन व हाथ में गन लेकर टशन मारना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी की गाड़ी को भी जब्‍त कर लिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी के पिता पुलिस में इंस्‍पेक्‍टर थे और आरोपी ने उन्‍हीं की वर्दी पहन रखी थी।

Image

नोएडा में लालबत्‍ती और पुलिस वर्दी ने युवक को पहुंचा दिया जेल।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. कमिश्नरेट पुलिस के आदेश पर शुरू हुई थी जांच
  2. आरोपी ने सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में बनाया था वीडियो
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्‍त की जीप

Noida Police: जीप में लालबत्‍ती लगा और यूपी पुलिस के इंस्‍पेक्‍टर की वर्दी पहनकर हथियार लहराते हुए वीडियो बनाना और टशन दिखाने के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस में भी हड़कंप मच गया। युवक के खिलाफ तत्‍काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और फिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के साथ उसकी जीप को भी जब्‍त कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि, आरोपी युवक के पिता पहले यूपी पुलिस में अधिकारी थे।

नोएडा पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो को नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में बनाया गया था। वीडियो वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने संबंधित कोतवाली पुलिस को वीडियो की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिया थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान होशियारपुर के अशोक के रूप में की और उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक ने पहन रखी थी अपनी रिटायर पिता की वर्दी

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि , वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा युवक अशोक है जो पुलिस की वर्दी पहने हुए था और हाथ में गन पकड़े था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी के पिता यूपी पुलिस में इंस्‍पेक्‍टर थे, जो की अब रिटायर्ड हो चुके हैं। आरोपी ने उनकी वर्दी पहनकर और हाथ में गन लेकर वीडियो बनाई। वीडियो में जो गन दिख रही है, वह जांच में खिलौना निकली। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की जीप को भी जब्‍त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article