नोएडा

Noida News: फिल्म सिटी में सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नोएडा फिल्म सिटी में मौजूद एक मीडिया संस्थान की मैग्जीन में मुलायम सिंह यादव पर प्रकाशित लेख के विरोध में संस्थान के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर को प्रदर्शन किया। पुलिस ने पहले से ही यहां पर सुरक्षा बढ़ाई हुई थी और समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

Image

नोएडा फिल्म सिटी में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने आज यानी बुधवार 19 नवंबर को नोएडा सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में मौजूद एक मीडिया संस्थान के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजनीतिक दल का यह विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप न ले, इसके लिए फिल्म सिटी में पहले ही पुलिसबल तैनात कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार मीडिया संस्थान की एक मैग्जीन में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पिता दिवंगत मुलायम सिंह यादव के संबंध में छपे एक लेख के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया संस्थान के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल एक सपा नेता ने मैग्जीन में प्रकाशित लेख को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का अपमान बताया। पुलिस अधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं फैली।

Input - PTI भाषा

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article