नोएडा

भावना किशोर मुद्दे पर सुखबीर सिंह बादल, दिल्ली के सीएम साहसी पत्रकार से माफी मांगें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated May 10, 2023, 10:00 AM IST

TIMES NOW नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर पंजाब के डिप्टी सीएम रहे सुखबीर सिंह बादल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा मीडियाकर्मी पर प्रशासनिक हमला, आजाद आवाज पर हमले की तरह है।

Image

भावना किशोर, टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर हैं।

TIMES NOW नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर को अब आजाद हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए अंतरिम जमानत दे दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होनी है। भावना की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में उस माहौल को देखा। आम लोग हों या खास हर किसी ने पंजाब पुलिस की कार्यवाई को उचित नहीं माना और बताया कि यह तो शक्ति का बेजा इस्तेमाल है। अगर दिल्ली सरकार के खिलाफ तथ्यों के आधार पर सुनवाई हो रही तो पंजाब में रिपोर्ट की गिरफ्तारी की औचित्य क्या है। इस विषय पर पंजाब के डिप्टी सीएम रहे सुखबीर सिंह बादल ने खुलकर अपनी राय रखी।

सुखबीर सिंह बादल ने क्या कहा

सुखबीर सिंह बादल ने कहा अरविंद केजरीवाल मीडियाकर्मी पर हमला हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। क्या किसी को जो इस स्तर तक गिर सकता है उसे उच्च पद पर आसीन होने का नैतिक अधिकार भी है? इस आक्रोश के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस साहसी पत्रकार के साथ-साथ पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि रिपोर्टर भावना किशोर के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। इस विषय पर लगातार मुहिम चलाए जाने के बाद देश के अलग अलग राजनीतिक दलों ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें