नोएडा

नोएडा: पहलगाम आतंकियों को फंडिंग के नाम पर महिला से 44 लाख ऐंठे, ठगों ने खुद को बताया था मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी

नोएडा में पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से करीब 44 लाख की ठगी हुई। 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगो ने आठ बार में पैसा ट्रांसफर कराया। ठगों ने । खुद को एयरटेल कर्मचारी और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को कॉल किया।

Image

पहलगाम आतंकियों को फंडिंग के नाम पर महिला से ठगी (Photo: Istock)

नोएडा में पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से लगभग 44 लाख की ठगी हुई। 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगो ने आठ बार में पैसा ट्रांसफर कराया। बता दें 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेले रहती है। ठगों ने उसे मोबाइल नंबर और आधार के दुरुपयोग का डर दिखाया था। खुद को एयरटेल कर्मचारी और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को कॉल किया।

पहलगाम आतंकियों को फंडिंग, ड्रग्स तस्करी और हवाला में नाम जुड़ने की झूठी कहानी सुनाई गई। ठगों ने वीडियो कॉल पर महिला को लगातार निगरानी में रखा, बाहर जाने की अनुमति भी ना के बराबर कर दी। पैसे ट्रांसफर करवाने पर महिला से कहा गया जांच पूरी होने पर रकम वापस कर दी जाएगी। जब लोन लेकर पैसे भेजने का दबाव बढ़ा, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। रकम गुजरात और महाराष्ट्र के खातों में ट्रांसफर होने की आशंका है। महिला की शिकायत पर नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article