नोएडा

Digital Arrest: नोएडा में महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 34 लाख रुपये ठगे

Noida Digital Arrest Case: पीड़िता को बताया गया कि सीमा शुल्क विभाग ने पार्सल को रोक लिया है तथा पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और व्हाट्सऐप के जरिए प्राथमिकी की प्रति भी भेजी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Noida Digital Arrest Case: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुओं को ईरान भेजने के नाम पर एक महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' (Digital Arrest) कर कथित रूप से 34 लाख रुपये की ठगी करने को लेकर रविवार को मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने चार माह बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना साइबर अपराध के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि सेक्टर-41 निवासी निधि पालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आठ अगस्त की सुबह 10 बजे उनके पास अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई और फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से ईरान भेजा जा रहा है जिसमें पांच पासपोर्ट, दो डेबिट कार्ड, दो लैपटॉप, 900 अमेरिकी डॉलर और 200 ग्राम मादक पदार्थ हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने 'स्काइप ऐप' के जरिये वीडियो कॉल पर बात करनी शुरू की तथा इस दौरान कॉल करने वाले शख्स ने अपना कैमरा बंद रखा था।गौतम ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के बैंक खाते में जमा 34 लाख रुपये अपने बैंक खाते में मंगवा लिए।उन्होंने बताया कि आरोपियों ने प्रवर्तन निदेशालय के दो नोटिस भी भेजे, जिसमें पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!