वायरल न्यूज़

ठग ने असली पुलिस को कर दिया वीडियो कॉल, फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 16, 2024, 01:30 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि स्कैमर में पुलिस अफसर को धमकाते हुए वीडियो कैमरा ऑन करने के लिए कहता है। मगर जैसे ही कैमरा ऑन हुआ स्कैमर के होश उड़ गए।

Image

देखिए क्या हुआ जब ठग ने असली पुलिस अफसर को ही वीडियो कॉल कर दिया। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: देशभर में साइबर अपराध के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन इससे जुड़े ऐसे मामले सामने आते हैं कि सुनकर यकीन नहीं होता है। कई मामलों में साइबर अपराध के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं कि सच और झूठ का पता लगाना मुश्किल होता है। मगर अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना वो पुलिस के हाथ से बच भी नहीं पाता है। एक दिन उस तक पुलिस जरूर पहुंच जाती है। साइबर अपराध से जुड़ा अभी एक ऐसा ही मामला चर्चा में बना हुआ है। मामला केरल में त्रिशूर साइबर सेल के अधिकारी और स्कैमर से जुड़ा है।

ठग ने किया असली पुलिस को वीडियो कॉल

मजेदार है कि डिजिटल अरेस्ट के लिए स्कैमर ने गलती से असली पुलिस को ही वीडियो कॉल लगा दिया। इसमें स्कैमर पुलिस अधिकारी को डराकर पैसे ठगने का प्लान बनाता है मगर मामला उल्टा पड़ गया। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि स्कैमर ने बकायदा असली पुलिस अधिकारी दिखने के लिए बड़े पुलिस अधिकारी के जैसा ऑफिस बनाया है। इसके बैकग्राउंड में वो सब नजर आता है जो असली पुलिस अधिकारी के ऑफिस में होता है। अब स्कैमर वीडियो कॉल कर त्रिशूर साइबर सेल को वीडियो कॉल करता है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

छूटे स्कैमर के पसीने

इसमें स्कैमर डराते हुए पूछता है कि आप कहां है। दूसरी तरफ बताया गया कि कैमरे ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है सर। जवाब में स्कैमर दबाव डालते हुए कैमरा ऑन करने के लिए कहता है। मगर जैसे ही कैमरा ऑन हुआ स्कैमरे के पसीने छूट गए। स्कैमर के सामने कोई और नहीं बल्कि असली पुलिस अधिकारी बैठा था। असली पुलिस अफसर उसे बड़े प्यार ऐसे काम ना करने की सलाह देता है।

पुलिस अफसर आगे कहते हैं कि उनके पास उसका (स्कैमर) लोकेशन, एड्रेस और सभी जानकारी हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी भी हंसाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर thrissurcitypolice नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article