नोएडा

Noida Weather Today: बारिश के बाद नोएडा का मौसम हुआ सुहावना, जानें कैसा रहेगा शहर का हाल

Noida Weather Today, 2nd March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Noida Main: नोएडा में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। हल्की बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया है।

Image

नोएडा में मौसम का हाल

Photo : iStock

Noida Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में पिछले कई दिनों से धूप खिली हुई है। धूप से शहर के तापमान में वृद्धि होने लगी थी। इस बीच मौसम विभाग ने 2 मार्च को नोएडा में बारिश होने की संभावना जताई। मौसम विभाग (IMD) के बताए अनुसार, नोएडा में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने का असर नोएडा, एनसीआर और यूपी के कई शहरों पर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिसके चलते नोएडा के मौसम पर प्रभाव देखा जा सकता है। आइए इस बीच जानें कैसा रहेगा गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) में मौसम का हाल...

नोएडा में बारिश (Rain in Noida)

नोएडा में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। बूंदाबांदी के सुबह की शुरुआत होने से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। बता दें कि 2 मार्च यानी आज मौसम विभाग ने नोएडा में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना भी जताई है। दिन में कई बार रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल देखना न भूलें।

नोएडा में आज का मौसम (Noida Aaj Ka Mausam

नोएडा के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को नोएडा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके अनुसार आज के न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है> वहीं अगर तेज हवाएं चलती है तो तापमान के गिरने की भी संभावना है।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article