दिल्ली

Delhi: संपत्ति विवाद को लेकर कलयुगी बेटे ने पार की सारी हदें, ईंट से कूचकर पिता की कर दी हत्या

उत्तर पूर्वी दिल्ली में युवक ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कलयुगी बेटे ने सारी हदें पार कर दी और संपत्ति विवाद में अपने पिता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। यह मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अरुण (35) को जब गिरफ्तार किया गया, तब वह नशे में था और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस के दल ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पता चला है कि पीड़ित केहर सिंह (65 साल) अपने शराबी बेटे अरुण के साथ रहता था।

संपत्ति को लेकर हुआ था विवाद

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अरुण गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी अस्पताल) में नर्सिंग अर्दली के रुप में कार्य करता है। वह नियमित रुप से काम पर नहीं जाता था। मृतक केहर के बड़े बेटे राम बहादुर ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसकी शिकायत के अनुसार, उसके पिता और अरुण के बीच अक्सर झगड़े होते थे। अरुण चाहता था कि उसके पिता अपनी सारी संपत्ति उसके नाम कर दें।

ईंट से कूचकर पिता की हत्या

पुलिस ने बताया कि बुधवार को केहर और अरुण के बीच संपत्ति को लेकर एक बार फिर झगड़ा हुआ। अरुण ने अपने पिता पर डंडे और ईटों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए हैं। आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article