Noida News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आदेश पर नोएडा रोडवेज विभाग ने एक अच्छी पहल की है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग ने ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू की है। इस सुविधा के संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए रोडवेज के एआरएम एनपी सिंह ने बताया है कि, यात्रियों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग से समय की बचत होगी। एआरएम एनपी सिंह के अनुसार, रोडवेज विभाग को भी ऑनलाइन सुविधा से काफी लाभ होगा।
बता दें कि, नोएडा रोडवेज के एआरएम एनपी सिंह के अनुसार, यात्रियों को बस स्टैंड में आकर बस का इंतजार करना पड़ता था। अब वह समय पर आकर बस पकड़ेंगे और अपनी यात्रा को शुरू कर सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने की जानकारी देने के लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बस स्टैंड पर कम हो सकेगी यात्रियों की भीड़
बता दें कि, नोएडा रोडवेज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को मिलने वाला राजस्व ऑनलाइन सुविधा के चलते पहले से बेहतर और सुरक्षित रहेगा। इस सुविधा का लाभ काफी लोगों ने उठाना शुरू भी कर दिया है। अब इस सुविधा के शुरू हो जाने से नोएडा रोडवेज के बस स्टैंड पर यात्रियों की प्रतीक्षा करने वालों की संख्या में काफी कमी आएगी। बता दें कि, नोएडा रोडवेज परिसर में भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
यात्रा से 10 मिनट पहले सीट पर बैठ सकेंगे यात्री
जानकारी के लिए बता दें कि, यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधाएं शुरू किए जाने के संबंध में एआरएम नोएडा एनपी सिंह ने बताया है कि, यह सुविधा खासकर उन रूटों पर शुरू की गई है जो काफी लंबी दूरी के हैं। इस सुविधा के शुरू हो जाने से यात्रियों को बस में खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्री यात्रा शुरू होने से 10 मिनट पूर्व आकर अपनी सीट ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि, ऑनलाइन सुविधा शुरू किए जाने के संबंध में लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए पंपलेट और पोस्टर की भी व्यवस्था शुरू की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस रोडवेज की सुविधा का लाभ उठा सकें। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि, 40 से भी अधिक रूटों पर ऑनलाइन बुक किए गए टिकट की यात्रा लोगों को मिल सकेगी, जिसमें गैर प्रांत और गैर जनपद भी शामिल हैं।
