Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला अपने गैंग के साथ मिलकर रोड पर चलने वाले कार सवारों से गाड़ी पंचर होने की बात कहकर गाड़ी से सामान चोरी कर लेती थी। महिला जब भी कार पंचर की बात कहती थी तो कार सवार चालक उतर कर टायर देखने लगता था। इसी बीच महिला गाड़ी के अंदर रखे सामान को बड़ी तत्परता से चुरा लेती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से एक लैपटॉप का बैग बरामद किया है।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले महिला ने अपने गैंग के साथ मिलकर एक वारदात को अंजाम दिया था। उसी मामले की छानबीन में महिला पकड़ी गई है। इसके कुछ अन्य साथी भी गैंग में शामिल हैं, जो अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस को गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश है।
