Noida News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक जिले के नाम प्रसिद्ध गौतमबुद्ध नगर को अब एक नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। अब, अन्य राज्यों और जिलों की भांति ही गौतमबुद्ध नगर में भी एक घंटाघर बनाया जाएगा। ये घंटाघर न केवल शहर को एक नया लुक देगा बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। बता दें कि नोएडा में बनने वाला घंटाघर श्रीनगर के लाल चौक की तरह बनाया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में और विस्तार से बताएं -
नोएडा में भी बनेगा घंटाघर
जानकारी के अनुसार, इस घंटाघर को रेवेन्यू मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। घंटाघर समय बताने के साथ अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर और एक समृद्ध इतिहास के साथ दुनिया भर में मशहूर है। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने शहर को इतिहास से जोड़ने के लिए घंटाघर बनाने का फैसला लिया है। इससे अन्य घंटाघर से ऊंचा बनाने और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।
नोएडा के घंटाघर की क्या होगी खासियत
1. नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंटाघर करीब 70 फीट ऊंचा बनाया जाएगा।
2. यहां लोगों को आकर्षित करने के लिए एक सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा।
3. सौंदर्यीकरण के लिए फूलों वाले और अन्य प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
4. घंटाघर के आसपास बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।
5. नोएडा में बनने वाले घंटाघर में 40 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
कहां बनेगा घंटाघर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घंटाघर के निर्माण के लिए कई स्थान देखें गए थे। उसके बाद सेक्टर 18 में स्थित बाजार के अंदर इसे बनाने का फैसला लिया गया। लेकिन कई बाधाओं के चलते प्राधिकरण ने घंटाघर का स्थान बदला और उसे सेक्टर 18 के बाहरी हिस्से में जीआईपी मॉल के सामने बनाने का फैसला लिया गया है। घंटाघर को जीआईपी मॉल और सेक्टर 18 के बाजार के बीच पुलिस चौकी के स्थान पर बनाया जाएगा। यहां से पुलिस चौकी को हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
