नोएडा

Noida News: विदेश में रहकर 11 कंपनियों को लगाया चूना, 168 करोड़ की धोखाधड़ी में नोएडा का CA गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 04:25 PM IST

पुलिस ने नोएडा के सीए को बैंक धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सीए ने कुवैत में बैठकर 168 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की है।

Image

arrests

Photo : BCCL

Noida News: बेंगलुरु पुलिस ने 168 करोड़ रुपये की फर्जी ई-बैंक गारंटी के जरिए 11 निजी कंपनियों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीए नोएडा का रहने वाला है और वह देश के बाहर रहकर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

नोएडा का रहने वाला है आरोपी सीए

पुलिस ने बताया कि नोएडा निवासी आशीष रॉय उर्फ आशीष सक्सेना (45) को कुवैत से लौटने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। आशीष के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने फरवरी में लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

आरोपी ने कैसे लगाया चूना?

पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया, जब इन कंपनियों द्वारा जमा की गई ई-बैंक गारंटी फर्जी पाए जाने के बाद ‘नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड’ के एक अधिकारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पेशेवर संबंधों का इस्तेमाल कर ई-बैंक गारंटी प्रमाणपत्र मुहैया करने के बहाने इन निजी कंपनियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा वित्तीय सलाहकारों से संपर्क किया और कमीशन के रूप में पांच करोड़ रुपये प्राप्त किए।

कुवैत में बैठकर करता था धोखाधड़ी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह अपने सहयोगी की मदद से कथित तौर पर कुवैत से काम कर रहा था। उसके सहयोगी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि 11 निजी कंपनियों में से नौ बेंगलुरु से बाहर की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन और विभिन्न बैंक खातों की 10 चेक बुक बरामद की गई हैं।

End of Article