नोएडा

नोएडा के गारमेंट शॉप में लगी भीषण आग, पत्नी की झुलसने से मौत; पति की हालत गंभीर

नोएडा में मंगलवार तड़के एक गारमेंट शॉप में भीषण आग लगने से दुकान के अंदर सो रहे पति-पत्नी आग की चपेट में आ गए। घटना में पत्नी की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में आज तड़के एक गारमेंट शॉप में भीषण आग लग गई। इसी शॉप के अंदर सो रहे पति-पत्नी आग की चपेट में आ गए। जिसके चलते पत्नी की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

फायर यूनिट की 4 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी को थाना सेक्टर 63 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिजारसी मेन रोड पर बनी के एस क्लॉथ हाउस एंड रेडीमेड गारमेंट्स दुकान के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट की 4 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

पुलिस के मुताबिक इस दुकान में सो रहे पति-पत्नी में से पत्नी विनीता (35) की धुएं में फंसे रहने के कारण मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि पति अभी सुरक्षित है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।बताया जा रहा है कि आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि फायर कर्मचारी को अंदर जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने के कारण के पीछे शॉर्ट सर्किट

शुरुआती जांच में आग लगने के कारण के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लोकल पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी इस आग लगने के कारणों की जांच करेंगे। दुकान में आग बुझाने का कोई भी यंत्र मौजूद नहीं था। जिसके कारण आग और भी ज्यादा फैल गई। गनीमत रही कि इस आग से आसपास के अन्य घरों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article