Noida Lift Stuck Video: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 134 स्थित जेपी विश टाउन सोसाइटी में लिफ्ट फंसने (Lift Stuck) का मामले सामने आय़ा है जिससे वहां हड़कंप मचा रहा, बताते हैं कि 2 महिलाएं करीब 2 घंटे लिफ्ट में फंसी रहीं इसे लेकर सोसाइटी वाले मेंटीनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
बताते हैं कि गार्ड और अन्य लोगों की मदद से लिफ्ट खोली गई, ये मामला थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र का है घटना जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर में सामने आई है।
सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डिंग की मेंटेनेंस टीम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों से लिफ्ट में खराबी की शिकायतें की जा रही थीं लेकिन मेंटेंनेंस टीम कुछ सुनती नहीं है।
गाजियाबाद की एक सोसाइटी में भी फंस गई थी लिफ्ट
गौर हो कि अभी हाल ही में गाजियाबाद की एक सोसाइटी में संडे शाम को ग्राउंड फ्लोर पर जा रही लिफ्ट पहली मंजिल पर अचानक रुक गईं थी, लिफ्ट में सवार युवतियों ने इंटरकॉम का बटन दबाया लेकिन वह काम नहीं कर रहा था जिससे घबराई युवतियों ने लिफ्ट का दरवाजा अंदर से पीटना शुरू किया तब काफी देर बाद किसी ने अवाज सुनी उसके बाद मेंटेंनेंस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला, करीब करीब 40 मिनट तक फंसे रहने के बाद दोनों काफी घबराई हुईं थीं इसे लेकर सोसाइटी वालों में रोष है।
