ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: आधे घंटे बीच रास्ते अटकी रही लिफ्ट, 30 मिनट बंद रहा परिवार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा के पंचशील पंचशील हाईनिश सोसायटी कि बिल्डिंग में आधे घंटे तक लिफ्ट अटकी रही। लिफ्ट में एक परिवार मौजूद था।

Image

बिल्डिंग में अटकी रही लिफ्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा के पंचशील पंचशील हाईनिश सोसायटी स्थित एक बिल्डिंग में आधे घंटे तक रास्ते में लिफ्ट अटक रही। लिफ्ट में एक परिवार मौजूद था। लिफ्ट में परिवार आधे तक फंसा रहा। बड़ी मुश्किल से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में कोई लिफ्ट मैन नहीं है, जिससे कई बार घटना हो चुकी है। हालांकि, प्रदेश में सरकार ने लिफ्ट एक्ट बनाकर लागू कर दिया है। इसके बावजूद ऐसे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

गौड़ सिटी-2 में हुई थी ऐसी ही घटना

इसी प्रकार की घटना गौड़ सिटी-2 सोसायटी के जे टावर में घटी थी, जहां खाना देने आया लोकर वेंडर लिफ्ट अटकने की वजह से फंस गया। वह करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। लिफ्ट में फंसने के कारण उसकी हालत खराब हो गई। जोर-जोर से चिल्लाने पर लोगों ने उसकी आवाज सुनी और मेंटनेंस प्रबंधन को सूचित किया गया। मेंटनेंस प्रबंधन ने आनन-फानन में लिफ्ट का गेट खोला और युवक को बाहर निकाला। गर्मी के कारण युवक का बुरा हाल हो गया और उसका दम घुटने लगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें