Noida Logix Mall Fire: नोएडा के थाना सेक्टर 24 में स्थित लॉजिक्स मॉल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मॉल में एक कपड़े के शोरूम में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक दर्जन गाडियां मौके पर पहुंची और मॉल को पूरी तरह से खाली करवाया गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अब कूलिंग का कार्य किया जा रहा है। आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कपड़े के शोरूम में लगी आग
लॉजिस्टिक मॉल में कपड़ें के शोरूम में आग लगने की घटना दोपहर 12:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान मॉल में बहुत से लोग खरीदारी करने आए थे, जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से तुरंत बाहर निकाला गया और मॉल को पूरी तरह से खाली करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आग पहले एक शोरूम में लगी। आग के बारे में तब मालूम हुआ जब शोरूम में धमका हुआ और तेजी से फैलने लगी। आग और धुंआ देख मॉल में खरीदारी के लिए आए लोग बाहर निकलने के लिए गेट की तरफ भागने लगे।
