नोएडा

Noida News: बीटेक छात्र के फर्जी एनकाउंटर मामले में पूर्व SHO समेत 12 पुलिस वालों के खिलाफ FIR दर्ज

नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में तीन साल पहले हुए एक कथित एनकाउंटर के मामले में तत्कालीन SHO समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सभी पुलिस वालों पर आरोप है कि इन्होंने नोएडा में बीटेक के छात्र का फर्जी एनकाउंटर किया था। CJM कोर्ट के निर्देश पर पूर्व SHO के साथ छह दरोगा और पांच कॉन्स्टेबलों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

Image

फर्जी एनकाउंटर मामले में 12 पुलिसवालों पर मामला दर्ज

Photo : Times Now Digital

Noida Police: जेवर थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले बी-टेक के एक छात्र से पुलिस की कथित मुठभेड़ के मामले में अदालत के आदेश पर जेवर थाने के तत्कालीन प्रभारी अंजनी कुमार समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरवरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके बाद बीती रात को जेवर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

क्या था मामला

कदंब विहार के निवासी तरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि चार सितंबर 2022 की रात करीब 9:45 बजे उनके घर पर बिना पंजीकरण संख्या की दो गाड़ियां आकर रुकीं, जिनमें सादी वर्दी में 10-12 लोग सवार थे। गौतम के अनुसार इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ की, 22 हजार रुपये नकदी ले ली, और उनके बेटे सोमेश गौतम के बारे में पूछा।

तरुण गौतम के अनुसार जब उन्होंने बताया कि बेटा दिल्ली में कोचिंग कर रहा है तब भी विश्वास न करते हुए घर की तलाशी ली गई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया जहां उनकी पिटाई की गई, अगले दिन सुबह उन्हें उनके बेटे के पास दिल्ली ले जाया गया।

तरुण गौतम ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे सोमेश को पड़कर थाना जेवर ले आई तथा झूठा अपराध कबूल करवाने के लिए दबाव बनाया और फिर कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ में घायल कर दिया। कई प्रयासों के बावजूद उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। फरवरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके बाद बीती रात को जेवर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर बीती रात इस मामले में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार, उप निरीक्षक राकेश बाबू, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव, उपनिरीक्षक शरद यादव, उपनिरीक्षक चंद वीर, उपनिरीक्षक सनी कुमार ,उपनिरीक्षक नीलकांत, कांस्टेबल रोहित कुमार ,कांस्टेबल भूरी सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल छित्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इनपुट-भाषा

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article