नोएडा

Noida: धू-धूकर जला बैंक्वेट हॉल, जिंदा जल गया इलेक्ट्रिशियन; Video देख दहल जाएगा दिल

यूपी के नोएडा स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने से उसमें फंसे एक इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत हो गई।

Image

लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में भीषण आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा: सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में मंगलवार रात एक भयानक आग लग गई, जिसमें एक इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत हो गई। रात करीब 3 बजे लगी इस आग ने कुछ ही देर में पूरे बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बैंक्वेट हॉल का आकार बड़ा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया। गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी और सीएफओ सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस घटना में बैंक्वेट हॉल का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो गया, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!