भोपाल

Bhopal News: भोपाल रेल मंडल ने शुरू किया टिकट चेकिंग अभियान, एक महीने में की 2 करोड़ से अधिक की वसूली

Bhopal News: भोपाल मंडल में एक महीने पहले रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान की शुरुआत की थी। एक महीने के अंदर रेलवे अधिकारियों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। इस दौरान किराए के साथ जुर्माना भी वसूल किया गया।

Image

भोपाल रेल मंडल ने शुरू किया टिकट चेकिंग अभियान

Bhopal News: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया था। ये अभियान करीब 1 महीने से चल रहा है। अभियान की एक माह की अवधी में बिना टिकट, अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से सवा दो करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की गई है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21 हजार 833 मामले पकड़े गए। इनसे किराये के साथ-साथ जुर्माना के भी रकम वसूली गई थी। इस बीच भोपाल रेल मंडल यात्रियों की समस्याओं को जानने और अन्य सुझाव हासिल करने के लिए रेल चौपाल लगा रही है। इससे माध्यम से रेलवे अधिकारी यात्रियों से सीधा संवाद कर सकते हैं।

अक्टूबर में वसूले गए 1 करोड़ से अधिक रुपये

जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में पकड़े गए 21 हजार 833 मामलों में यात्रियों से इनसे किराया एवं बतौर जुर्माना एक करोड़ 30 लाख 58,445 रुपये वसूल किए गए। अनियमित टिकट यात्रियों के 20 हजार 396 मामले पकड़े गए। इनसे किराया एवं बतौर जुर्माना 98 लाख 36,625 रुपये वसूल किए गए। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 315 मामले पकड़े गए। इनसे 62 हजार 630 रुपया वसूला गया। इस प्रकार एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक की गई टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने पर कुल 42,544 मामलों से रेलवे को दो करोड 29 लाख 57,700 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

भोपाल रेल मंडल की यात्रियों से अपील

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतीक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए उचित नहीं है। इसलिए प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें।

भोपाल रेल मंडल द्वारा यात्रियों की समस्याओं को जानने और अन्य सुझाव हासिल करने के लिए रेल चौपाल भी लगाई जा रही है। इसमें रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर रेल यात्रियों से सीधे संवाद करते है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए । सुरक्षा बलों की तैनाती की गई, ताकि यात्रियों को भीड़ के चलते किसी तरह की परेशानी न हो और आसानी से अपनी सीट तक पहुंच सकें।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article