नोएडा

Delhi NCR Weather Today: धूप, बादल, बारिश या चलेंगी तेज हवाएं? जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार के बाद से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन आने वाले दिनों में फिर दिल्लीवालों को चिलचिलाती गर्मी से झुझना पड़ेगा। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान और बढ़ेगा।

Image

दिल्ली -NCR में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर के शुक्रवार शाम से ही मौसम के मिजाज बदले हुए है। शुक्रवार शाम में दिल्ली के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की बौछार हुई थी। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तेज हवाओं के कारण तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और शनिवार को शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश के अनुमान लगाए थे, लेकिन बारिश हुई नहीं थी। तेज हवाओं से शाम में लोगों को राहत मिली थी। आइए इस बीच जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

कैसा रहेगा आज शहर का मौसम

मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई है। न ही तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट जारी किया है। लेकिन आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में फिर शहर का तापमान बढ़ेगा और 40 डिग्री तक सकता है। फिलहाल विभाग की तरफ से लू से संबंधित कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

अब बारिश होगी या नहीं?

स्काईमेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-नोएडा सहित उत्तर भारत में मौसम से संबंधित कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी। इसका अर्थ ये है कि आने वाले तीन दिनों में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। इस बीच दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

एनसीआर क्षेत्रों में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। दोनों शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 37 है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है। दोनों शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article