नोएडा

अब वाहनों के साथ चालक भी होंगे कैद, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ऐलिवेटेड रोड पर लगाए 15 कैमरे

एमपी टू रास्ते पर स्थित एलिवेटेड रोड पर पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। अब गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ सवार ड्राइवर और लोगों के चेहरे भी कैद होंगे।

Image

एलिवेटेड रोड पर लागए गए सीसीटीवी कैमरे

नोएडा: एमपी टू रास्ते पर स्थित एलिवेटेड रोड अब पूरी तरह आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गई है। यहां अलग-अलग जगहों पर 15 कैमरे लगाए गए हैं। अब इन कैमरों में गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ उसमें सवार ड्राइवर और लोगों के चेहरे भी कैद होंगे। इन कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अपराध करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। अगले दो-तीन दिन में इनके जरिए निगरानी का काम शुरू हो जाएगा।

यह एलिवेटेड सड़क सेक्टर- 18 से शुरू होकर सेक्टर-60 अंडरपास तक बनी हुई है। यह शहर की एकमात्र एलिवेटेड सड़क है। इसी सड़क के जरिए काफी संख्या में लोग दिल्ली और गाजियाबाद के बीच भी आते-जाते हैं। यहां से रोजाना करीब डेढ़ से पौने दो लाख गाड़ियों का आना-जाना होता है। अब तक एलिवेटेड सड़क के बीचोंबीच एएनपीआर कैमरे लगे थे। इन कैमरों के जरिए सिर्फ गति सीमा तोड़ने वाले वाहनों के चालान हो रहा था।

एलिवेटेड रोड पर सर्विलांस कैमरे

अब पुलिस ने अपराध करने वालों पर भी शिकंजा कसने के लिए सर्विलांस कैमरे लगवाने का फैसला लिया है। पुलिस ने कैमरे लगाने के लिए जगहों का चुनाव भी कर इसकी सूची नोएडा प्राधिकरण को भेज दी है। नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर अब इन स्थानों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखने का फैसला लिया है।

15 कैमरों पर पैनी नजर

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने का कहना है कि यहां पर 15 नए कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे इस्कॉन मंदिर के सामने उतरने वाले लूप और एनटीपीसी के सामने चढ़ने वाले लूप, सेक्टर-27 की तरफ एलिवेटेड सड़क पर चढ़ते समय, सेक्टर-61 के सामने एलिवेटेड पर चढ़ते समय, सेक्टर-31 की तरफ चढ़ने वाले लूप और सेक्टर-25 की तरफ उतरने वाले लूप और एलिवेटेड के बीचोंबीच कैमरे लगा दिए गए हैं। यहां अब तक जो कैमरे लगे हुए थे, उन्हें सेक्टर-94 में बने इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिससे पूरे एलिवेटेड सड़क की निगरानी कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी।

गाड़ियों के साथ चालक भी होगा कैद

मंगलवार को इन कैमरों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एएनपीआर के जरिए यातायात नियम तोड़ने वाले गाड़ी चालकों के चालान होंगे, जबकि सर्विलांस कैमरों के जरिए अपराध कर भागने वाले लोगों के चेहरे और गाड़ी की भी पहचान हो भी सकेगी। यातायात व्यवस्था पर भी लाइव निगरानी रखी जा सकेगी। कैमरे लगाने के बाद टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। दो-तीन दिन में सॉफ्टवेयर तैयार होते ही इनके जरिए निगरानी शुरू हो जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article