नोएडा

Noida News: फिल्म सिटी रोड पर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची दो महिलाएं, देखें Video

नोएडा में सेक्टर 18 से DND की ओर जाने वाले फ्लाइओवर के नीचे फिल्म सिटी रोड पर आज दोपहर एक कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद दोनों महिलाएं समय रहते कार से बाहर निकल आईं।

Image

नोएडा में कार में लगी आग

Photo : Times Now Digital

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास फिल्म सिटी रोड पर आज यानी शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते रेनो क्विड कार आग की लपटों में घिर गई और आसपास काले धुंए का गुबार फैल गया। इसका एक्सक्लूसिव वीडियो Timesnowhindi.com के पास है।

कार में दो महिलाएं सवार थीं। एक महिला कार चला रही थी, जबकि एक बुजुर्ग महिला भी कार में सवार थी। गनीमत रही कि कार में आग लगने का अंदेशा होने पर दोनों महिलाएं कार से बाहर निकल आईं और देखते ही देखते उनके सामने ही उनकी कार आग का गोला बन गई।

जब कार में आग लगी हुई थी, उस समय दोनों महिलाएं सड़क के किनारे खड़े होकर निराश अपनी जलती कार को देख रही थीं। हमने बुजुर्ग महिला से बात की तो उन्होंने बताया कि वह वैशाली से आ रही थीं और यहां से अपोलो अस्पताल की ओर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि अपोलो अस्पताल में उनकी बेटी भर्ती है।

उनकी बेटी जलने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती है और यह उन्हीं को देखने जा रही थीं। लेकिन इससे पहले की वह अपोलो अस्पताल में अपनी बेटी को देखने जा पातीं, नोएडा में सेक्टर 18 की ओर DND की तरफ जाने वाले फ्लाइओवर के नीचे उनकी क्विड कार में आग लग गई।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि अचानक उन्हें कार के अगले हिस्से से धुंआ निकलता हुआ दिखा। फिर आग की छोटी-छोटी लपटें दिखीं, जिन्हें देखकर वह कार से बाहर निकल आए। उनके कार से बाहर निकलते ही कार धूं-धूं कर जलने लगी। इस दौरान यहां से गुजरने वाले काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए और तमाशबीन बन लोग जलती कार का वीडियो बनाने लगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article