नोएडा

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में हाहाकर, बस और पिकअप की भीषण टक्कर में 11 की मौत; 27 लोग घायल

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 27 लोगों घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे इलाके में हादसे से हड़कंप मच गया है-

Image

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bulandshahr: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग घायल हो गए हैं। जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर में प्राइवेट बस और पिकअप की टक्कर होने से यह हादसा हुआ। बस और पिकअप दोनों के घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। सभी रक्षाबंधन मनाने के लिए गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले के अपने गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे के समय मैक्स पिकप गाड़ी में लगभग 37 से अधिक लोग सवार थे जो संभाल,नरौरा की तरफ जा रहे थे। घटना की सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घायल जिला अस्ताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस और पिकअप की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। प्रशासनिक अमला रेस्क्यू ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जनपद के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ज़िला अस्पताल सहित दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। इस घटना से हादसा पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है।

हादसे में 37 लोग घायल

बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र में यह हादसा तब हुआ, जब गाजियाबाद की ओर से आ रही सवारियों से भरी मैक्स पिकप गाड़ी को डिबाई की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मारी। इस सड़क हादसे में 37 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि 11 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रैफर किया गया है। वही मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी घायलों को परिवार को सूचित कर दिया गया है। वही घटना की सूचना पर तत्काल मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही मैक्स पिकप गाड़ी और प्रेइवेट बस के सभी पेपर पूरे बताए जा रहे है। मृतक अलीगढ़,नरौरा, संभल के बताए जा रहे है।

गंभीर रूप से घायलों में एक की मौत

इस हादसे में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रैफर किया गया है। वही मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी घायलों को परिवार को सूचित कर दिया गया है। वही घटना की सूचना पर तत्काल मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही मैक्स पिकप गाड़ी और प्रेइवेट बस के सभी पेपर पूरे बताए जा रहे है। मृतक अलीगढ़,नरौरा, संभल के बताए जा रहे है।

हादसे में शामिल मृतकों की संख्या 11

भीषण सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायलों में से एक की उपचार के दौरान हायर सेंटर में मौत हो गई। हादसे में मृतकों को संख्या 11 हो गई है। सड़क हादसे में इतने लोगों की जान जाने के बाद भी मौत के बाद परिवहन विभाग सबक नहीं ले रहा है। डग्गामार वाहनों पर अभी भी रोक नहीं लगाया जा रहा।

परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन नहीं दे रही ध्यान

मेरठ बदायूं मार्ग पर बस की छत पर कई दर्जन लोगों जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठकर कर यात्रा कर रहे हैं। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डग्गामार बसों पर परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। बस की छत पर बैठे लोगों का वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!