नोएडा

आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उसके बेटे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। फिलहाल नोएडा पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

Image

फाइल फोटो/पीटीआई

Photo : PTI

आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अब कोर्ट के आदेश के बिना उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट विधायक अमानतुल्लाह खान, उनके बेटे अनस खान और एक अन्य साथी के गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

विधायक और उनके बेटे फरार

बता दें कि पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में दोनों बाप-बेटे फरार हैं और नोएडा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी थी। अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद नोएडा पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

गिरफ्तारी पर लगी रोक

इससे पहले पुलिस ने आप विधायक और उनके बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके साथ ही नोएडा पुलिस आप विधायक और उनके बेटे अनस व साथी अबु बकर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही थी। डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्रा ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की पुष्टि की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article