नोएडा

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today: खिली धूप के बाद बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड, जानें इस बीच कैसे रहेगा नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का मिजाज

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद 1 मार्च से बारिश हो सकती है।

Image

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today: खिली धूप के बाद बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड, जानें इस बीच कैसे रहेगा नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का मिजाज

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में आज, 1 मार्च को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों और शहरों में 1 मार्च से बारिश की भविष्यवाणी की थी। फरवरी की शुरुआत और अंत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार, मार्च की शुरुआत तेज बारिश के साथ हो सकती है। पिछले दिनों तेज धूप के बाद अब मौसम फिर एक बाद बदलने को तैयार है। मार्च की बारिश से ठंड की वापसी होने की संभावना भी है। बारिश के साथ सर्द हवाएं पारा गिरा सकती हैं। बारिश के इस पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा गाजियाबाद और नोएडा में मौसम का हाल...

गाजियाबाद में आज का मौसम - बारिश की संभावना, (Rain Alert in Ghaziabad)

गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच 1 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बारिश के साथ सर्द हवाएं शहर का तापमान कम कर सकती है। आने वाले दो से तीन दिन तक गाजियाबाद में तेज बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नॉएडा में आज का मौसम- नोएडा में बारिश की संभावना, (Rain Alert in Noida)

मौसम विभाग ने 1 मार्च को नोएडा में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहर में गुरुवार शाम से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। नोएडा में बारिश या तो शहर के तापमान में वृद्धि करेगी या फिर तापमान में गिरावट के साथ ठंड की वापसी होगी। फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिली हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article