Delhi Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बारिश का ऑरेंज अलर्ट! तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update Today: राजधानी-दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइये जानते है आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट बदलेगा।

Delhi Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसमी उतार चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने मार्च की शुरुआत यानी शुक्रवार से शनिवार तक राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का अंदेशा जताया गया है। इस लिहाज से मार्च की शुरुआत भीगने के साथ होगी। वहीं, बादल छटने के बाद एक बार फिर सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया गया है। आइये जानते हैं कि आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Rain in Delhi

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर

स्काईमेट के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बड़े बदलाव की बात कही है। आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। क्योंकि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगर, बारिश होती है तो आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने तो मिल सकता है। बादलों के जाने के बाद थोड़ी सर्दी के बढ़ने की संभावना है।

End of Feed