शहर

Noida: डिवाइडर से टकरा गई कार, एक की मौत, एक घायल

नोएडा में एक कार के डिवाइडर से टकराने जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मामला नोएडा सेक्टर 71 का है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

कार दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

Photo : iStock

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक घटना हुई है, जिसमें एक कार के डिवाइडर से टकराने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मामला नोएडा सेक्टर 71 का है। बताया जा रहा है कि हाथरस के रहने वाले कमल दीक्षित और ग्वालियर के रहने वाले हर्ष चतुर्वेदी की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें एक की मौत हो गई तो दूसरे घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के निकट हुई। फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि हाथरस के रहने वाले कमल दीक्षित और ग्वालियर के रहने वाले हर्ष चतुर्वेदी की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में कमल और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान कमल दीक्षित की मौत हो गई, जबकि हर्ष चतुर्वेदी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article