शहर

SDM Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्या को राहत, जानें पति ने क्यों वापस ले ली शिकायत

SDM Jyoti Maurya Case-एसडीएम ज्योति मौर्या को भ्रष्टाचार मामले में राहत मिली है। उनके पति आलोक ने उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

Image

एसडीएम ज्योति मौर्या

Photo : ANI

लखनऊ: यूपी की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्या को लेकर नया अपडेट आया है। पति के आरोपों के मामले में पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या को राहत मिली है। फिलहाल, उनके खिलाफ जारी जांच में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में प्रयागराज के मंडलायुक्त ने शासन को एक रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद जांच प्रक्रिया बंद को बंद किया जा सकता है।

प्रयागराज के मंडलायुक्त ने सौंपी जांच

दरअसल, ज्योति के पति आलोक ने उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने, इसकी शिकायत नियुक्ति विभाग कार्यालय में की थी। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शासन ने प्रयागराज के मंडलायुक्त जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी थी। उसके तुरंत बाद मंडलायुक्त ने जांच के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी।

कमेटी ने आलोक को लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्यों के साथ बुलाया था। इस बीच आलोक ने अपनी शिकायत ही वापस ले ली। सूत्रों के मुताबिक, मंडलायुक्त ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई भी सुबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में उनके आरोपों की जांच की गई, जिसकी पुष्टि नहीं हुई। इस लिहाज से ज्योति मौर्या को राहत मिली है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!