शहर

Nityanand Rai in Modi 3.0 Cabinet: केंद्र में फिर से मंत्री बने नित्यानंद राय, उजियारपुर को लगातार दूसरी बार मिला प्रतिनिधित्व

Nityanand Rai Modi 3.0 Cabinet Taking Oath Today: उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने मंत्री पद की शपथ ली। नित्यानंद राय को लगातार दूसरी बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Image

नित्यानंद राय शपथ लेते हुए।

Photo : Times Now Digital

Nityanand Rai Bihar Ujiarpur Modi 3.0 Cabinet: नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार पीएम पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद के लिए शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वालों की लिस्ट में बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद नित्यानंद राय भी शामिल हैं। उन्होंने भी आज मंत्री पद की शपथ ली। यह दूसरी बार है जब वह केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

उजियारपुर से तीसरी बार सांसद

नित्यानंद राय उजियारपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। उन्होंने पहली बार 2014 में उजियारपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद से अब तक इस सीट पर उनका कब्जा है। उजियारपुर से तीसरी बार सांसद बने नित्यानंद राय को फिर से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। उन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।

दूसरी बार बने मंत्री

बता दें कि उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय को केंद्र सरकार में लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व मिला है। मोदी सरकार 2.0 में नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का जिम्मा मिला था। इस बार उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। यह उजियारपुर की जनता के लिए हर्ष का विषय है, जो लगातार दूसरी बार मंत्री बने हैं।

नित्यानंद राय का राजनीतिक सफर

नित्यानंद राय ने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति की शुरुआत की थी। कॉलेज राजनीति के बाद 2000 में पहली बार उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव का टिकट मिला था, जिसमें उन्होंने हाजीपुर सीट से जीत दर्ज की थी। वह लगातार चार बार यहां से विधायक रहे। 2014 में उन्हें उजियारपुर लोकसभा सीट से उतारा गया, जहां से उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2019 और 2024 में भी जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article