शहर

इंदौर : प्यार की खातिर लड़के ने कराया जेंडर चेंज, धोखा मिला तो अब इच्छा मृत्यु की मांग | देखें Video

इंदौर में दो लड़कों को प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो एक ने लिंग परिवर्तन कराने का फैसला किया। जब दो प्रोसीजर पूरे हो चुके हैं, तब दूसरा लड़के ने शादी से इनकार कर दिया है और अब लिंग परिवर्तन कराने वाला शख्स इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है।

Indore: कहानी प्यार और धोखे की है। यह कहानी फिल्मी नहीं, लेकिन फिल्मी जैसी दिखती जरूर है। इस असल कहानी का प्लॉट इंदौर है, लेकिन इसमें दिल्ली, कानपुर और वृंदावन भी शामिल हैं। इस कहानी के दो किरदार हैं और दोनों लड़के थे। इन दोनों लड़कों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर इनमें से एक ने दूसरे को लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने के लिए मनाया। दूसरा प्रेमी मान भी गया और लिंग परिवर्तन की सर्जरी के तहत दो प्रोसीजर भी करवा लिए। लेकिन अब इस प्रेम कहानी में दरार पड़ चुकी है। जिस लड़के ने अपने प्रेमी से लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने को कहा था, वह अब लड़के (दीप) से लड़की बनी युवती (बदला हुआ नाम रानी) के साथ नहीं रहना चाहता।

इंदौर के विजयनगर में रहने वाले लड़के दीप से लड़की बनी रानी ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर एक लड़के से प्यार हुआ। उसने बताया कि विजयनगर पुलिस में आर्टिकल 377 के तहत एक FIR दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका एक पार्टनर था, जिसका लिंग परिवर्तन के बाद लड़की बनी रानी ने सोनू बताया। उसने बताया कि टिंडर के जरिए यह दोनों मिले और फिर इंस्टाग्राम पर बातें होने लगीं। रानी ने कहा, सोनू ने उसे बताया कि उसकी ही तरह सोनू को भी लड़के पसंद हैं। सोनू ने दीप से कहा कि उसे वह पसंद है।

वृंदावन में मुलाकात

रानी ने बताया कि इसके बाद जुलाई 2022 में वह दोनों वृंदावन में मिले। इस दौरान सोनू ने उससे कहा कि आप अपनी जेंडर चेंज सर्जरी करवा लो, फिर मैं तुमसे शादी करूंगा। दीप ने बताया कि सोनू के कहने पर ही उसने जुलाई 2022 में ब्रेस्ट सर्जरी करवाई और रानी बन गया। रानी ने बताया कि सोनू के कहने पर ही उसने हाल ही में उसने अपनी फेस चेंज सर्जरी भी करवाई है। रानी ने बताया कि फेस चेंज सर्जरी के लिए सोनू ने उसे पैसे भी दिए थे। रानी ने बताया कि इस साल जुलाई में उसकी सिग्मोइड सर्जरी है।

अब सोनू का शादी से इनकार

अब रानी का आरोप है कि सोनू ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। रानी का कहना है कि सोनू ने उससे कहा कि वह बच्चे पैदा नहीं कर सकती, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहता। रानी का आरोप है कि सोनू ने उससे यह भी कहा कि तुम छोटी कास्ट की हो, इसलिए भी शादी करना संभव नहीं है।

अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

रानी कहती है कि सोनू उसके साथ पिछले दो-ढाई साल से रह रहा था। इस दौरान उसने रानी से अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। रानी दुखी होकर कहती है कि उसने तो सोनू के लिए ही अपना लिंग परिवर्तन करवाया था। रानी की मांग है कि या तो सोनू को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, नहीं तो उसे इच्छा मृत्यु की इजाजत दे प्रशासन।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article