शहर

Haryana News: किलोमीटर स्कीम में शामिल हुई 50 इलेक्ट्रिक बसें, इस दिन से शुरू होगी सेवा, जानें पूरी डिटेल

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम ने अब इसमें 50 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। इस के माध्यम से लोग प्रदुषण मुक्त यात्रा कर पाएंगे।

Image

हरियाणा में 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम की शुरुआत की गई है। इस स्कीम में सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बसों की भी शामिल किया गया है। किलोमीटर स्कीम योजना के तहत पहले चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से न केवल लोगों का सफर आसान होगा, इसके साथ ही वह प्रदूषण मुक्त सफर भी कर पाएंगे। इस योजना के तहत चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 26 जनवरी 2024 से किया जाएगा।

क्या है कंपनी का पूरा सैटअप

इलेक्ट्रिक बसों को लेकर कंपनी ने पूरा सैटअप तैयार कर रखा है। इस सैटअप के अनुसार बसों का संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। डिम्ट कंपनी भले ही निजी है और ड्राइवर कंपनी द्वारा ही रखे जाएंगे, लेकिन बसों का परिचालक सरकारी होंगे। इतना ही नहीं बसों का मैंटीनेंस भी डिम्ट कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। इसके रखरखाव, चार्जिंग, रिपेयर और बिजली का खर्चा तक कंपनी द्वारा उठाया जाएगा। इन बसों के लिए कंपनी ने जगाधरी बस स्टैंड पर सारी व्यवस्था की है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से कई लोगों सफर में आसानी होगी। इस इलेक्ट्रिक बस में 55 लोगों के बैठने की सीट होगी। ये बस 200 किमी तक की दूरी तय की जाएगी। क्योंकि ये इलेक्ट्रिक बस है और इसे चलने के लिए चार्जिंग की आवश्यकता होती है और बस एक चार्म में 150 से 200 किलोमीटर तक ही दूरी तय कर सकती है। शुरुआत में 50 बसों से शुरू होगी और आने वाले समय में इसे लोकल रूटों पर भी शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुरू होने के बाद जल्द ही सिटी बस सेवा शुरू हो सकती है और अगर ऐसा हो जाता है तो लोगों को इससे बहुत अधिक राहत मिलेगी। उन्हें ऑटो-रिक्शा के लिए इंतजार नहीं करना होगा और न ही इसका किराया उनकी जेब पर भारी पड़ेगा। बता दें कि इलेक्ट्रिक बस सेवा स्कूल, कॉलेज, नौकरी पर जाने वाले लोगों को बहुत सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही राज्य के प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article