शहर

मुंगेर सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Munger Lok Sabha Seat: देश में कुल सात चरण में चुनाव हो रहे हैं। अब तक तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं और चौथे चरण की बारी है। चौथे चरण में ही बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर भी चुनाव है। आइए जानते हैं कि मुंगेर लोकसभा सीट से कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं और कितने तारीख को चुनाव है।

Image

मुंगेर लोकसभा सीट।

Photo : Times Now Digital

मुंगेर लोकसभा सीटः देशभर में तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब चौथे चरण का चुनाव होना है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा। इसी चरण में बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट (Munger Lok Sabha Seat) भी शामिल है। मुंगेर की पहचान कई चीजों के लिए होती है। मुंगेर की अन्य जिलों की अपेक्षा साक्षरता दर काफी आगे है। मुंगेर में एशिया के पहे रेल इंजन कारखान भी है। इसके अलावा बंदूक फैक्ट्री के लिए भी मुंगेर की पहचान होती रही है। अगर बात करें चुनावी इतिहास की तो मुंगेर में कभी कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन अब अलग-अलग पार्टियों ने अपनी धाक जमा ली है। फिलहाल मुंगेर (Munger Lok Sabha Seat) के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह हैं और जदयू ने एक बार फिर से ललन सिंह पर दांव खेला है। वहीं, राजद ने इस सीट से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि इस सीट पर ललन सिंह और अनीता देवी के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव आयोग के अनुसार, मुंगेर में कुल वोटरों की संख्या 15 लाख 64 हजार 604 है। वहीं, मुंगेर में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, मोकामा और बाढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं।

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Munger Lok Sabha Election Polling Date)

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान होगा और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। यानी कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मुंगेर से चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Munger Lok Sabha Election Result Date)

देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने के बाद चार जून को एक साथ सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना की जाएगी। इसी दिन मुंगेर लोकसभा सीट पर मतगणना होगी। यानी कि चार जून को पता चलेगा कि मुंगेर से कौन लोकसभा सांसद बना।

मुंगेर के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Munger Lok Sabha 2024)

इस बार मुंगेर लोकसभा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। मुंगेर में जदयू ने जहां अपने वर्तमान सांसद ललन सिंह को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने इस बार मुंगेर से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि मुंगेर में ललन सिंह और अनीता देवी के बीच सीधी टक्कर होगी। यहां त्रिकोणीय स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया था, जिसे ललन सिंह ने हरा दिया था। वहीं, इस बार नीलम देवी ललन सिंह के साथ हैं।

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

मुंगेर में पिछले चुनाव में काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ था। 2019 में जदयू और भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और मुंगेर सीट जदयू के पाले में गई थी। इस सीट से ललन सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार नीलम देवी को चुनाव हराया था। ललन सिंह को 5,28,762 वोट मिले थे। वहीं, नीलम देवी को 3,60,825 मत प्राप्त हुए थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article