मुंबई

Thane Fire: भिवंडी में हरिहर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

ठाणे में भिवंडी तालुका के दापोडा स्थित हरिहर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में तैयार कपड़ों का स्टॉक रखा था। आग के कारण लाखों-करोड़ों का माल जलकर राख होने की आशंका है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

हरिहर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में लगी आग

Thane Warehouse Fire: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी तालुका से आग की बड़ी घटना सामने आई है। जहां दापोडा स्थित हरिहर कॉम्प्लेक्स के वेयरहाउस में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस घटना से गोदाम में भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं है।

गोदाम में रखा था तैयार कपड़ो का स्टॉक

हरिहर कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग देर रात नंबर A-3 की पहली मंजिल पर स्थित गाला नंबर 112, 113 और 114 में रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गाला को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में टॉवेल, बेडशीट, ब्लैंकट और अन्य तैयार कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था।

आग लगने के कारणों की जांच

घटनास्थल पर दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। दमकल टीम गोदाम में आग को पूरी तरह से बुझाने और आसपास के गालों को सुरक्षित करने में जुटा हुआ है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन वेयरहाउस में रखा लाखों-करोड़ों का माल जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। अधिकारी आग के सही कारणों की जांच में जुटे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article