मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टेम्पो की टक्कर से गहरी खाई में गिरी बस; 14 लोग घायल

महाराष्ट्र के मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक टेम्पो ने बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टेम्पो ने एक निजी बस में टक्कर मार दी जिससे 14 लोग घायल हो गए। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। बस सांगोला से मुंबई जा रही थी, जिसमें 11 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मुर्गियां ले जा रहे टेम्पो के ब्रेक खराब हो गए जिसके चलते वह बस से टकरा गया।

गहरी खाई में गिरी बस

पुलिस ने बताया कि बस राजमार्ग से पलटकर सड़क किनारे 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि बस में चालक सहित 11 लोग और टेम्पो में सवार तीन घायल हो गए। बस यात्रियों का खोपोली में स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों का चल रहा इलाज

अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका पनवेल के पास कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में इलाज हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article