मुंबई

नांदेड़ : गोदावरी नदी की रेत पर माफिया की नजर, अवैध खनन पर पुलिस ने बोला धावा; फिल्मी सीन सा दिखा नजारा

महारास्ट्र के मराठवाड़ा रीजन नांदेड़ में गोदावरी नदीपात्र में अवैध रूप से रेती निकाल रहे माफियाओं पर पुलिस ने अचानक धावा बोला। पुलिस ने नदी में कूदकर दो आरोपियों को तैरते हुए पकड़ लिया और मौके से माल भी बरामद किया है।

Image

नांदेड़ में अवैध रेत खनन

नांदेड़ : जिले से प्रवाहित होकर गुजरी गोदावरी नदी से खनन माफिया दिनदहाड़े रेती चोरी कर रहे हैं। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी किनारे धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागते नजर आए, हालांकि पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़े हैं और लाखों रुपये की अवैध रेती जब्त की गई है।

नदी में कूदकर पकड़े आरोपी

नांदेड़ से रेती माफियाओं की धड़कनों को तेज करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को गोदावरी नदीपात्र में अवैध रूप से रेती निकाल रहे माफिया पर पुलिस ने अचानक धावा बोला। इस दौरान पुलिस ने न केवल 21 लाख 75 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया, बल्कि नदी में कूदकर दो आरोपियों को तैरते हुए पकड़ भी लिया। यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं मानी जा रही।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिनाश कुमार के मार्गदर्शन में अवैध रेती उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है हाल ही में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को खबर मिली कि नांदेड़ शहर के समीप विष्णुपुरी इलाके में गोदावरी नदीपात्र से अवैध रूप से रेती निकाली जा रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की

पुलिस निरीक्षक ओमकांत चींचोलकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा..इस दौरान मौके से 6 सेक्शन पंप, 17 तराफे, और लगभग 25 ब्रास रेती जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 21 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए सभी नाव और मशीन को मौके पर ही जला दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी अन्य तराफों की मदद से नदी की दूसरी ओर भागने लगे। अवैध रेती माफियाओं के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई से जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!