मुंबई

Mumbai News: कार के गेट पर लटककर ड्राइवर ने किया खतरनाक स्टंट, नशे में धुत युवक गिरफ्तार; Video Viral

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड पर ड्रैगन फ्लाईओवर के पास नशे में धुत एक युवक को सड़क पर गाड़ी चलाते और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया। इसकी एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मुंबई में नशे में धुत स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई में पिछले कई महीनों से लगातार शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस इकने खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पुणे पोर्श कार हादसे और बीएमडब्ल्यू हादसे के बाद मुंबई से ड्रिंक एंड ड्राइव का एक मामला सामने आया है। इसमें एक युवक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए और सड़क पर स्टंट करते हुए देखा गया। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार युवक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए स्टेंट कर रहा है।

वायरल वीडियों में युवक कार के गेट पर लटककर स्टीयरिंग व्हील घुमाते हुए इधर-उधर गाड़ी चला रहा है। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकराने के बाद उसकी गाड़ी रुक जाती है। गाड़ी के रुकते ही आसपास खड़े लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सड़क पर गाड़ी स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज साव (26 वर्ष) रूप में की है। पुलिस ने बताया की सूरज विरार निवासी हैं और टूरिस्ट वैन चलता है। 30 जुलाई को शराब के नशे में धुत उसने गाड़ी चलाते हुए सड़क पर स्टंट किया। सूरज की गाड़ी के पीछे चल रही एक अन्य कार में बैठे कुछ लोगों ने इस पूरी घटना की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और कपूर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। जहां युवक के शराब के नशे में होने की बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि ये मामला अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड पर ड्रैगन फ्लाईओवर का है। पुलिस ने युवक को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना में वाहन चालक ने अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाला है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article